New insurance bill 2025: विधेयक पर चर्चा और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के जवाब के बाद सदन ने विपक्षी सदस्यों के संशोधनों को खारिज करते हुए ‘सबका बीमा सबकी रक्षा (बीमा कानूनों में संशोधन) विधेयक, 2025’ को ध्वनि मत से पारित कर दिया। नए संशोधन से इंश्योरेंस सेक्टर में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश की सीमा 74 फीसदी से बढ़कर 100 प्रतिशत हो जाएगी