Nephrocare Health Services IPO: डायलिसिस सेवा मुहैया कराने वाली देश की सबसे बड़ी चेन, नेफ्रोकेयर हेल्थकेयर सर्विसेज भी अब शेयर बाजार में आने की तैयारी कर रही है। मनीकंट्रोल को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी अपने इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए इस महीने के अंत तक डॉक्यूमेंट्स जमा करा सकती है। आईपीओ का साइज करीब 2,000 करोड़ रुपये हो सकता है