बीरगंज और आसपास के इलाकों में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया है। भारतीय सुरक्षा बलों ने आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सीमा पर आम नागरिकों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी है। भारत और नेपाल को जोड़ने वाले मैत्री पुल पर खास निगरानी रखी जा रही है