Nepal Protests: नेपाल सरकार ने देश के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह के लिए तैनात सुरक्षाकर्मियों की संख्या घटा दी है। यह कदम नेपाल की राजधानी काठमांडू के कुछ हिस्सों में राजशाही समर्थक प्रदर्शनों के हिंसक हो जाने के एक दिन बाद उठाया गया है। राजशाही समर्थक विरोध प्रदर्शनों के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान को लेकर पूर्व नरेश से हर्जाना मांगा गया है