काठमांडू में सरकार से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि प्रदर्शनकारियों का एक बड़ा वर्ग अब ऐसी अंतरिम सरकार चाहता है, जिसे या तो आम नागरिकों का समूह चलाए या फिर किसी पूर्व मुख्य न्यायाधीश के नेतृत्व में बनाया जाए। उनका कहना है कि ओली की सरकार ने जनता का भरोसा खो दिया है। नेपाल के भू-राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह स्थिति बांग्लादेश मॉडल जैसी लग रही है