Nepal Gen Z Protest News: आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि नेपाल में जारी विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी और पीलीभीत जिलों की सीमा नेपाल सीमा लगती है, जहां सशस्त्र सीमा बल और स्थानीय पुलिस सुरक्षा निगरानी करती हैं