जिले के प्राधिकारियों ने बताया कि कर्फ्यू करीब पांच घंटे यानी रात 10 बजे तक लागू रहेगा और कुछ इलाकों में किसी को भी घूमने-फिरने की इजाजत नहीं होगी। प्राधिकारियों ने बताया कि पथराव कर रहे और सुरक्षा बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने तितर-बितर करने की कोशिश की, जिससे कई पुलिस कर्मी घायल हो गए