Avalanche Strikes Nepal: इस हादसे में चार लोग अभी भी लापता हैं। बताया गया है कि हिमस्खलन 5,630 मीटर ऊंची इस चोटी के बेस कैंप से होकर गुजरा, जिससे बड़ा नुकसान हुआ। यालुंग री पहाड़ बागमती प्रांत के दोलखा जिले की रोलवालिंग घाटी में स्थित है। बचाव दल घायलों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने और लापता लोगों की तलाश में लगा हुआ है