Neetu Kapoor: दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपनी फिल्म ‘झूठा कहीं का’ के 47 साल पूरे होने पर दिवंगत पति ऋषि कपूर के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा कर उन्हें याद किया है। इस भावुक पोस्ट के जरिए उन्होंने अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और निजी जीवन के सुनहरे दौर की यादें ताजा कीं, जिसे प्रशंसकों ने खूब पसंद किया है।