आर्यन ने अपने परिवार और पड़ोसियों को यकीन दिला दिया कि वह भारतीय सेना के इतिहास का सबसे युवा ब्रिगेडियर बन चुका है। बात सिर्फ झूठ बोलने तक नहीं रुकी; इस झूठ को सच दिखाने के लिए उसने पूरा फिल्मी सेटअप तैयार कर डाला। उसने सेना की बकायदा वर्दी खरीदी, एक लग्जरी SUV गाड़ी किराए पर ली और ₹2,000 प्रतिदिन के हिसाब से दो लोकल बाउंसरों को काम पर रखा