वारासिवनी के कॉलेज टोला (सिकंदरा) में लोग घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी डर में हैं। कई लोगों ने नाम न लिखने की शर्त पर बताया कि सत्यम कभी घर से बाहर नहीं निकलता था। वह घर में ही रहता था। उसके माता-पिता भी लोगों से मिलते-जुलते थे। घटना के दिन क्या हुआ, ये पूछने पर ज्यादातर लोगों ने चुप्पी साधे रखी