Neeraj Chopra Classic 2025: नीरज चोपड़ा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में दुनिया भर के शीर्ष पुरुष और महिला भाला फेंक खिलाड़ी पहली बार भारत में प्रतिस्पर्धा करते हुए दिखाई देंगे। पेरिस ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता और दो बार के वर्ल्ड चैंपियन ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स, रियो ओलिंपिक रजत पदक विजेता और केन्या के पूर्व विश्व चैंपियन जूलियस येगो प्रतियोगिता में भाग लेने वाले शीर्ष सितारों में से हैं