Neeraj Chopra: इस थ्रो के साथ नीरज चोपड़ा भाला फेंक में 90 मीटर पार करने वाले दुनिया के 25वें खिलाड़ी बन गए हैं। इतना ही नहीं, वह यह मुकाम हासिल करने वाले एशिया के सिर्फ तीसरे एथलीट भी हैं। नीरज चोपड़ा का पिछला सबसे लंबा भाला थ्रो 89.94 मीटर था, जो उन्होंने 30 जून 2022 को स्वीडन के स्टॉकहोम में डायमंड लीग के दौरान किया था