(खबरें अब आसान भाषा में)
Neena Gupta: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता ने हाल ही में अपने करियर की शुरुआत वाले दिनों की यादें ताज़ा कर दीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने पहले टीवी सीरियल ‘दर्द’ का एक वीडियो साझा किया। इस शो को उन्होंने न सिर्फ एक्ट किया बल्कि प्रोड्यूस भी किया था।