(खबरें अब आसान भाषा में)
Neena Gupta: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने करियर और संघर्षों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वे अपने समय में बेहद खूबसूरत थीं और आज की कई हीरोइनों से बेहतर दिखती थीं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें हिंदी फिल्मों में कभी लीड रोल निभाने का मौका नहीं मिला।