Bihar Election: मोकामा के बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह ने NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होकर साफ कर दिया कि वे अब NDA के सदस्य हैं। सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री और JDU के वरिष्ठ नेता ललन सिंह, नीतीश सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, BJP नेता शहनवाज हुसैन सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे। मंच पर अनंत सिंह जिंदाबाद के नारे लगातार गूंजते रहे।