(खबरें अब आसान भाषा में)
NCERT ने अब देश में 10वीं और 12वीं की परीक्षा आयोजित करने वाले सभी बोर्ड द्वारा जारी प्रमाण पत्रों को समानता प्रदान करने का फैसला किया है। शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने इसकी अधिसूचना ई-गजट में प्रकाशित कर दी है। इस फैसले से छात्रों को आगे की पढ़ाई में सीधे फायदा होगा।