Namita Thapar: नमिता थापर ने ‘नमाज के स्वास्थ्य लाभ’ वाले वीडियो पर पिछले तीन महीनों से मिल रही भद्दी गालियों और ट्रोलिंग के खिलाफ चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी और अपनी मां के प्रति इस्तेमाल की गई अपमानजनक भाषा की निंदा की और सवाल उठाया कि योग या हिंदू रीति-रिवाजों पर वीडियो बनाने पर कोई आपत्ति क्यों नहीं जताई जाती।