Nagpur Violence: मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए एक दक्षिणपंथी संगठन की तरफ से किए गए प्रदर्शन के दौरान धर्मग्रंथ जलाए जाने की अफवाह फैलने के बाद मध्य नागपुर में सोमवार (17 मार्च) को हिंसा भड़क गई। इस दौरान किए गए पथराव में तीन पुलिसकर्मियों समेत 9 लोग घायल हो गए। वहीं, उपद्रवियों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया