Nagpur Violence News: विधानसभा में बोलते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नागपुर के कुछ हिस्सों में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के इरादे से लोगों के एक समूह ने योजनाबद्ध तरीके से पुलिस कर्मियों पर हमला किया। तीन DCP समेत 33 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पांच नागरिक घायल हुए हैं और उनमें से एक को ICU में भर्ती कराया गया है