Blinkit Delivery Boy Assaulted: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर वायरल हुए इस वीडियो में सड़क पर मचे कलेश को साफ देखा जा सकता है। वीडियो में दिख रहा है कि कार सवार शख्स डिलीवरी बॉय को उसकी बाइक से खींचकर दूर ले जाता है और जमीन पर पटक देता है। आरोपी ने डिलीवरी बॉय को थप्पड़ और घूंसे तो मारे ही, साथ ही एक अन्य शख्स ने लकड़ी के डंडे से भी उस पर हमला किया