Muthoot Finance Share Price: मार्च तिमाही के धमाकेदार कारोबारी नतीजे के बावजूद मुथूट फाइनेंस के शेयरों में आज बिकवाली का तगड़ा दबाव दिखा। बिकवाली की आंधी में इसके शेयर करीब 8 फीसदी टूट गए। हालांकि ब्रोकरेज फर्मों के मुताबिक इसे निवेश के मौके के तौर पर देखना चाहिए। जानिए कि इसके शेयर आज क्यों टूटे और ब्रोकरेजेज इसे लेकर बुलिश क्यों हैं?