Muthoot Finance Shares: गोल्ड लोन फाइनेंसिंग कंपनी मुथूट फाइनेंस को कवर करने वाले 25 एनालिस्ट्स में से 15 ने इसे खरीदने की सलाह दी तो 6 ने होल्ड और बाकी चार ने बेचने की सलाह दी है। कंपनी ने जून तिमाही के कारोबारी नतीजे जारी कर दिए हैं और नतीजे आने के बाद ब्रोकरेज फर्म न सिर्फ इसकी रेटिंग अपग्रेड कर रहे हैं बल्कि टारगेट प्राइस भी बढ़ा रहे हैं