Mumbai Weather Forecast: पिछले सप्ताह महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश हुई। इसके बाद राज्य में गर्मी का प्रकोप चरम पर पहुंचने लगा है। मुंबई IMD के ताजा मौसम अपडेट के अनुसार, सोमवार, 7 अप्रैल को देश की आर्थिक राजधानी में आसमान साफ रहने की उम्मीद है। सुबह के समय तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से लेकर दिन के समय 36 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा