Mumbai Viral News: सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में स्टोर कर्मचारी को एक ग्राहक से यह कहते हुए सुना जा सकता है, “मैं मराठी में नहीं बोलूंगा, मैं केवल हिंदी में बोलूंगा। तुम्हें जो करना है कर लो।” जब MNS को कर्मचारी की टिप्पणियों के बारे में पता चला, तो पार्टी की वर्सोवा यूनिट के अध्यक्ष संदेश देसाई के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का एक ग्रुप स्टोर पर पहुंचा और कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया