Mumbai Rains News Today LIVE Updates: पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश मे मुंबई का जनजीवन ठप सा कर दिया है। मुंबई में 24 घंटों में 300 मिमी की बारिश ने शहर के जनजीवन को लगभग ठप सा कर दिया। शहर के कई हिस्सों में पानी भरने से लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी मुंबई के लोगों को अलर्ट किया है। बारिश और बाढ़ के कराण बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में 6 लोगों की मौत हुई है और 5 लोग लापता है