Mumbai Rains Alert: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कुछ घंटों की लगातार बारिश के कारण सोमवार (26 मई) को कई निचले इलाकों में और ट्रेन की पटरियों पर जलभराव हो गया। इसके चलते लोकल ट्रेन सेवाओं के साथ ही शहर के कई इलाकों में ट्रैफिक भी प्रभावित हो गया। भारी बारिश के कारण मध्य रेलवे के मस्जिद, बायकुला, दादर, माटुंगा और बदलापुर रेलवे स्टेशन पर पटरियां जलमग्न हो गईं