Mumbai Fire: मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMRCL) ने शुक्रवार (15 नवंबर) को को एक बयान जारी कर कहा कि मुंबई मेट्रो BKC स्टेशन पर यात्री सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं, क्योंकि एंट्री/एग्जिट A4 के बाहर आग लग गई है। मुंबई मेट्रो ने बताया कि इसके कारण स्टेशन में धुआं घुस गया है। मुंबई मेट्रो के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद, फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया और उसे मौके पर भेजा गया