Mumbai Fire: मुंबई के बांद्रा (वेस्ट) में आज (24 दिसंबर 2024) सुबह सिंगर शान की रिहायशी बिल्डिंग फॉर्च्यून एन्क्लेव में भीषण आग लग गई। आग सातवीं मंजिल पर लगी है। जबकि सिंगर शान 11वीं मंजिल में रहते हैं। आग की जानकारी मिलते ही फौरन फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई और फौरन बिल्डिंग में रहने वाले लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया