Amravati Express Accident: होली के दिन सुबह-सुबह महाराष्ट्र के जलगांव के पास एक रेल हादसा हो गया है। मुंबई अमरावती एक्सप्रेस ट्रेन की ट्रंक से टक्कर हो गई है। इसमें ट्रक के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि ट्रक में अनाज भरा था। राहत की बात ये है कि ट्रक चालक और ट्रेन में सवार किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है