मुंबई के वडाला इलाके में फुटपाथ पर सो रहे 18 महीने के एक बच्चे की एक कार की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। आरएके मार्ग पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात बलराम खेडेकर रोड पर हुई।