बाद में, महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि भाषा के आधार पर “अनादर” की ऐसी घटनाएं अस्वीकार्य हैं। बुधवार को MNS कार्यकर्ताओं ने सोसायटी के गुजराती लोगों को चेतावनी जारी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। आरोप है कि गुजराती लोगों ने वहां रहने वाले चार मराठी भाषी परिवारों के साथ दुर्व्यवहार किया