Mother’s Day 2026: मदर्स डे केवल एक तारीख नहीं, बल्कि उस निस्वार्थ प्रेम और बलिदान को सम्मान देने का दिन है, जो एक मां अपने बच्चों के लिए करती है। सिनेमा हमेशा से समाज का आईना रहा है, और बॉलीवुड ने समय-समय पर मां के अलग-अलग —चाहे वह ‘मिमी’ की ममता हो या ‘इंग्लिश विंग्लिश’ का आत्म-सम्मान को पर्दे पर उतारा है। इस मदर्स डे, यदि आप अपनी मां के साथ कुछ यादगार पल बिताना चाहते हैं, तो 7 बॉलीवुड फिल्मों की यह सूची आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है।