Moradabad Railway Mega Block: मुरादाबाद रेल मंडल ने दो दिन के लिए लग-अलग समय पर करीब 8 घंटे का मेगा ब्लॉक का फैसला किया है। इस दौरान कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, हकीमपुर-कैलसा और अमरोहा-काफूरपुर सेक्शन में अंडरपास निर्माण के चलते यह फैसला लिया गया है। ऐसे में 14 और 17 अप्रैल को आठ घंटे का मेगा ब्लॉक रहेगा