Monsoon in Maharashtran: मौसम विभाग (IMD) ने पुष्टि की है कि रविवार (25 मई) को मानसून अरब सागर, कर्नाटक, पूरे गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, उत्तरी बंगाल की खाड़ी, मिजोरम के कुछ हिस्सों, मणिपुर और नागालैंड के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा। दक्षिण-पश्चिमी मानसून शनिवार (24 मई) को केरल पहुंच गया, जो 2009 के बाद से भारत में इसका सबसे जल्दी आगमन है