Monsoon & El Nino update: कृषि सूखे की इस आशंका के बीच भारतीय किसानों को लागत के मोर्चे पर भी झटका लग रहा है। FAO ने नोट किया है कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और जहाजों की आवाजाही में रुकावट के कारण वैश्विक स्तर पर ऊर्जा और उर्वरक की लागत लगातार बढ़ रही है। खरीफ फसलों की बुवाई के इस महत्वपूर्ण समय में ईंधन और खाद का महंगा होना किसानों की जेब पर भारी बोझ डाल रहा है