MoneyControl’s New Milestone: नेटवर्क 18 ग्रुप के डिजिटल फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म मनीकंट्रोल ने पिछले महीने अक्टूबर में एक और उपलब्धि हासिल की। Google के आंकड़ों के मुताबिक, इसके प्लेटफॉर्म पर 10 करोड़ से अधिक यूनिक विजिटर्स आए। इस उपलब्धि ने फाइनेंशयिल न्यूज, मार्केट से जुड़े तथ्यों और निवेश से जुड़ी जानकारियों के लिए मनीकंट्रोल की स्थिति को भरोसेमंद और जरूरी स्रोत के रूप में और मजबूत किया