Mohit Suri: निर्देशक मोहित सूरी ने ‘आशिकी 2’ के 13 साल पूरे होने पर भावुक होकर कहा कि कुछ फिल्में केवल बनती नहीं हैं, बल्कि वे आपको एक इंसान के तौर पर भी बनाती हैं। उन्होंने आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की केमिस्ट्री और फिल्म के सदाबहार संगीत को याद करते हुए इसे अपने करियर का सबसे खास और बदलाव लाने वाला अनुभव बताया।