Mohanlal: मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल ने अपनी पहचान, आवाज और चेहरे के गलत इस्तेमाल और ‘डीपफेक’ के बढ़ते खतरों को रोकने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में ‘पर्सनैलिटी राइट्स’ की सुरक्षा हेतु याचिका दायर की है। इसके साथ ही, अभिनेता अपनी 100वीं फिल्म और चर्चित फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम 3’ की तैयारियों में जुटे हैं, जो मई 2026 में रिलीज होने वाली है।