M&M Shares: ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) के शेयरों में आज बिकवाली का भारी दबाव दिखा। गिरावट इतनी तेज रही कि यह घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 (Nifty 50) के टॉप लूजर्स में शुमार रहा और निफ्टी ऑटो (Nifty Auto) पर इसमें सबसे अधिक फिसलन रही। जानिए इसके शेयरों में आज यह दबाव क्यों आया और आगे क्या रुझान है?