MI vs SRH Pitch Report: आईपीएल 2025 का 41वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच इस सीजन का ये दूसरा मुकाबला है। इससे पहले 17 अप्रैल को दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था, जिसमें MI ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। हैदराबाद अपने घर में मुंबई से इस हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी।