MI vs GT Live Score: IPL 2025 में आज का मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइंटस (GT) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों ने आईपीएल में अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। दोनों टीमों के बीच इस सीजन का ये दूसरा मुकाबला है। इससे पहले जब दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था, तब गुजरात ने जीत दर्ज की थी। शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने गुजरात को 156 रनों का टारगेट दिया है