घाना की स्क्वैड्रन लीडर शेरॉन मविन्सोटे साइम ने, यूएन शान्ति मिशन में महिलाओं के अधिकारों और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए असाधारण काम किया है. उन्होंने शान्तिरक्षा में लैंगिक दृष्टिकोण को मज़बूत करते हुए, बदलाव और सशक्तिकरण की नई मिसाल क़ायम की है. इस बहादुर शान्तिरक्षक को उनके उस जज़्बे के लिए ‘संयुक्त राष्ट्र सैन्य लैंगिक पैरोकार पुरस्कार 2024’ (MGAY) से सम्मानित किया गया है, जिसने बदलाव की शुरुआत की…(वीडियो)