घायल लोगों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और बचाव दल रात तक मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे थे। सोनोरा के गवर्नर अल्फोंसो दुराजो ने कहा कि मृतकों में कई बच्चे भी थे। उन्होंने एक वीडियो में बताया, “हमने जो शव पाए हैं उनमें कई बच्चे हैं।” उन्होंने धमाके के कारणों की जांच का आदेश दिया है, ताकि जिम्मेदार लोगों को सजा दी जा सके। स्थानीय पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है