Meerut Murder News: अब तक की जांच के मुताबिक, मुस्कान और साहिल ने 3 मार्च की देर रात सौरभ की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को 15 टुकड़ों में काट दिया था। इन टुकड़ों को एक प्लास्टिक के ड्रम में डाल दिया गया और उन पर गीला सीमेंट डाल दिया गया। मुस्कान और साहिल दो हफ़्ते की हिमाचल घूमने निकल गए और उन्होंने वापस लौटने के बाद ड्रम को ठिकाने लगाने की योजना बनाई