MCD By Election: राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, उम्मीदवार अब 10 नवंबर तक हर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच अपने नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी को जमा कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 12 नवंबर को होगी और उम्मीदवार 15 नवंबर तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्डों के लिए मतदान 30 नवंबर को कराया जाएगा, जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी