हर दौर के बच्चों के बचपन का हिस्सा रही बार्बी डॉल अब नये अंदाज में आ रही है। इसकी निर्माता कंपनी ने टाइप 1 डाइबिटीज से ग्रस्त डॉल पेश की है। कंपनी ने ये खास डॉल दुनिया के उन बच्चों के लिए पेश की है जो टाइप 1 डाइबिटीज से ग्रस्त हैं। कंपनी इसके जरिये इस ऑटो इम्यून बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना चाहती है।