Mass shooting in Mexico: मेक्सिको के गुआनाजुआटो राज्य के इरापुआटो में सड़क पर जश्न मना रहे लोगों पर बंदूकधारियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में फायरिंग शुरू होने से पहले लोगों को एक कैंपस में डांस करते हुए देखा जा सकता है