(खबरें अब आसान भाषा में)
मारुति विक्टोरिस का हाल ही में ग्लोबल एनसीएपी (Global NCAP) द्वारा क्रैश टेस्ट किया गया, जहां इसे बड़े और बच्चों, दोनों की सुरक्षा के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली। गौरतलब है कि नई मारुति कॉम्पैक्ट एसयूवी का भारत एनसीएपी (Bharat NCAP) द्वारा भी टेस्ट किया गया था, जहां इसे भी लगभग यही रेटिंग मिली थी।