Maruti Suzuki Share Price: दिसंबर तिमाही में हाई डिस्काउंट और मार्केटिंग पर अधिक खर्च के बावजूद मारुति ने अपनी प्रॉफिटेबिलिटी को बरकरार रखा। तिमाही आधार पर इसका EBITDA मार्जिन 0.26 फीसदी गिरकर 11.6 फीसदी पर गया लेकिन इसकी कॉम्पटीटर हुंडई (Hyundai) का मार्जिन इस दौरान 1.50 फीसदी गिर गया। अब शेयरों की बात करें तो दिसंबर तिमाही के नतीजे के बाद चर्चा शुरू हो गई है कि क्या मारुति के शेयर ₹14000 का लेवल छू सकेंगे?